
2जी मामले में ढीली जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी को निर्देश दिया कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले और इससे जुड़े दूसरे मामलों की जांच 6 महीने के भीतर पूरी की जाए। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, "आप ऐसे गंभीर मामलों पर देश के लोगों को अंधेरे में नहीं रख सकते। यह मामला देश के लिए गंभीर है। लंबे समय से जांच चल रही है। अब लोग यह जानना चाहते हैं कि जांच अभी तक पूरी क्यों नहीं हुई। हम इस मामले पर चिंतित हैं और बेहद नाखुश हैं।"
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FD2g9W
No comments:
Post a Comment