
इराक में मारे गए 39 भारतीयों के मामले में कांग्रेस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस ने कहा कि इराक मामले में हमारे सूत्रों की जानकारी सही निकली। सरकार की जानकारी और सोर्स गलत साबित हुए। सुषमा मामले को 4 साल तक डीप फ्रीजर में रखकर बैठी रहीं। हम लगातार मामले को सदन में उठाते रहे, लेकिन वे भारतीयों के इराक में जिंदा होने की बात दोहराती रहीं। बता दें कि विदेश मंत्री ने 20 मार्च को राज्यसभा को जानकारी दी थी कि मोसुल से 2014 में अगवा हुए 39 भारतीय नागरिकों को आईएसआईएस ने मार दिया। कांग्रेस के हंगामा की वजह से वे लोकसभा में जानकारी नहीं दे पाई थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2GTuH51
No comments:
Post a Comment