
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एबी डीविलियर्स ने अपने करियर का 22वां शतक लगाया। उनके शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 382 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 139 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 243 रन बनाए थे। डीविलयर्स ने ये शतक तीन साल और 13 टेस्ट मैचों के बाद बनाया। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक मारा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2tz3fqp
No comments:
Post a Comment