
रेलवे में नौकरी की मांग को लेकर माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच पटरियों का घेराव करने वाले छात्रों ने प्रदर्शन वापस ले लिया। एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद छात्रों ने वापस लौटना शुरू कर दिया। दोनों स्टेशनों के बीच रेल व्यवस्था भी दोबारा बहाल कर दी गई। बता दें कि मंगलवार सुबह से ही सैकड़ों छात्र अपनी मांगों को लेकर पटरियों पर बैठ गए थे, जिससे लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा था। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया था, लेकिन छात्रों ने उनपर पत्थरबाजी कर दी थी। इसके बाद रेल अधिकारियों ने भीड़ को किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2GJx5vc
No comments:
Post a Comment