
हरियाणा के मेवात में एक पति ने पत्नी को जुआ खेलते हुए दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने बच्चों और मामा के साथ कई बिरादरी पंचायतों के पास सुलह के लिए गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। आखिरी उम्मीद परिवार परामर्श केंद्र से थी, वहां भी निराशा ही हाथ लगी। करीब एक साल ठोकरें खाने के बाद महिला ने एसपी मेवात से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2HDQXz8
No comments:
Post a Comment