
लोकसभा में पिछले पांच दिन से कोई कामकाज न होने पर स्पीकर सुमित्रा महाजन खुश नहीं हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा- "कुछ पार्टियों के सांसद लगातार हंगामा कर रहे हैं। इस वजह सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। ये मुझे भी नहीं बोलने दे रहे हैं। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी नहीं बोल पा रहे हैं।" बता दें कि बजट सत्र का दूसरा फेज 5 मार्च को शुरू हुआ था। लेकिन पीएनबी फ्रॉड, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग और मूर्ति तोड़ने की घटनाओं जैसे मुद्दों को लेकर लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पा रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Ibvezr
No comments:
Post a Comment