
अमिताभ बच्चन (75) बीते 10 दिनों से जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग कर रहे हैं। बिग बी ने मंगलवार तड़के ट्वीट कर बताया कि बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता, पूरा जोधपुर शहर सो रहा है, अभी 4.51 बजे काम से लौटा हूं। साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ''मेरे डॉक्टर्स की टीम जोधपुर आ रही है। वे चेकअप कर एक बार फिर मुझे हार्ड वर्क के लिए तैयार करेंगे। तब तक आराम, आगे अपडेट करूंगा।'' इसके बाद सोशल मीडिया में अमिताभ की तबीयत गड़बड़ाने की अफवाह फैल गई। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर होटल में आराम करने के बाद उन्होंने नाश्ता किया और फिर सोने चले गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2pcbZ15
No comments:
Post a Comment