
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस के महाधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने उद्घाटन सत्र में कहा कि एक व्यक्ति को दूसरे से लड़ाकर देश को बांटा जा रहा है, गुस्सा फैलाया जा रहा है। पर कांग्रेस का हाथ लोगों को जोड़ेगा। आज देश के युवा और किसान थक चुके हैं, मोदी सरकार में उन्हें रास्ता नहीं मिल रहा। कांग्रेस कमेटी के 84वें अधिवेशन की शुरुआत शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई। इसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद हैं। यहां कांग्रेस अगले 5 साल के रोडमैप के लिए रणनीति और दिशा तय करेगी। इस बार फोकस नेताओं की बजाय कार्यकर्ताओं पर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2tW0ZcH
No comments:
Post a Comment