
बीजिंग. चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने कहा कि डोकलाम में पहले जैसे हालात हैं। बंबावले ने शनिवार को साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा, "डोकलाम एरिया या जिसे हम नजदीकी इलाका या आमना-सामना होने की जगह कहते हैं, वहां अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।' भारतीय राजदूत ने ये जवाब डोकलाम में चीन के इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के सवाल पर दिया था। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में यथास्थिति बदलने की कोशिश ना करें, इससे डोकलाम जैसे मामले सामने आते हैं। बंबावले ने ये साफ किया कि जून में होने वाली शंघाई कोऑपरेशन समिट में नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2DROAGs
No comments:
Post a Comment