
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। केस दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात दिल्ली और एनसीआर की करीब 20 जगहों पर छापे मारे। जानकारी के मुताबिक, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि सीबीएसई ने बुधवार क 12वीं क्लास के इकोनॉमिक्स यानी अर्थशास्त्र और 10वीं क्लास के गणित यानी मैथेमैटिक्स की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GCwzRO
No comments:
Post a Comment