
जम्मू-कश्मीर के कोंकरनाग में बुधवार को पत्थरबाजों ने सीआरपीएफ के एक ट्रक पर हमला बोल दिया। इसके चलते ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण छूट गया और उसने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा 3 अन्य जवान जख्मी हो गए। बताया गया है कि हमला उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की टुकड़ियां कोकरनाग के पहाड़ी इलाकों से ड्यूटी कर के वापस लौट रही थीं। इसी दौरान पत्थरबाजों ने मौका देखकर जवानों पर हमला कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jmc76y
No comments:
Post a Comment