
विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह सोमवार को इराक से 38 भारतीयों के अवशेषों को भारत लेकर आएंगे। इराक के मोसुल में आईएस ने 39 भारतीयों की हत्या कर दी थी, लेकिन एक का डीएनए पूरी तरह से मैच नहीं करने के चलते वहां से क्लीयरेंस नहीं मिली है। इन भारतीयों के मारे जाने की आशंका जून 2014 में जताई गई थी। लेकिन, इसकी पुष्टि हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में की थी। 20 मार्च को सुषमा ने संसद में 39 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की थी। ये भी कहा था, "हम चाहते थे कि हर तरफ से हम संतुष्ट हो जाएं कि ऐसी कोई अनहोनी हुई है।"
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IlQeD2
No comments:
Post a Comment