
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम से दरिंदगी की घटना से देशभर में गुस्सा है। वहीं, इस मसले पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। मध्य प्रदेश के भाजपा सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान का एक बेतुका बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि कठुआ में जो हुआ उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। उसी के एजेंटों ने प्रदर्शन में जय श्रीराम के नारे लगाए होंगे। दूसरी ओर, गुरुवार रात दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के साथ हजारों लोगों ने कैंडल मार्च किया। सोशल मीडिया में फिल्म और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने गैंगरेप और हत्या की कड़ी निंदा की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vhIFvB
No comments:
Post a Comment