
इस्लामाबाद. दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के करीब दो खदान धंसने से 18 मजदूरों की मौत हो गई। शनिवार को मारवार और सुररेंज इलाके में खदान धंसीं। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिट्टी ढहने और गैस विस्फोट के चलते ये हादसे हुए। खदानों के मुहाने पर मलबा गिर गया और मजदूर अंदर फंस गए। कई मजदूरों को बचाया गया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया। सुर रेंज इलाके में स्थित खदान में अभी 5 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HT8tUF
No comments:
Post a Comment