
पाकिस्तान की आेर से जम्मू क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। कठुआ और आरएसपुरा की बस्तियों और चौकियों पर मोर्टार दागे गए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। 23 लोग जख्मी हुए हैं। बीएसएफ ने एहतियातन 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। बता दें कि पाकिस्तान आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़, सांबा और हीरानगर में आठ दिन से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। बीएसएफ इसका माकूल जवाब दे रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2s5Hydp
No comments:
Post a Comment