
सुरक्षा बलों ने शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। सीआरपीएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट लंबोचा सिंह सहित चार जवान घायल भी हुए। इस बीच, मुठभेड़ स्थल से थोड़ी दूर सफा कदल में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव फैल गया। सुरक्षा बलों को इसका जिम्मेदार बताकर लोगों ने कई जगह पत्थरबाजी की। कई जगह आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जिले में इंटरनेट सेवाएं भी बंद करनी पड़ीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2who36T
No comments:
Post a Comment