
पनामा पेपर्स लीक मामले में कुर्सी गंवाने के बाद भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब उन पर 4.9 अरब डॉलर (करीब 32 हजार करोड़ रु.) की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल की रिपोेर्ट में दावा किया गया है कि शरीफ ने गलत तरीके से यह रकम जमा की। इस पर पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के चेयरमैन जावेद इकबाल ने संज्ञान लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच के आदेश दिए। साथ ही नोटिस जारी कर शरीफ से जवाब मांगा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JZQ19p
No comments:
Post a Comment