
मध्य प्रदेश के सतना में गोकशी के शक में भीड़ ने दो लोगों की बुरी तरह पिटाई की। वारदात में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर, पुलिस को मौके से गोवंश के अवशेष मिले हैं। रीवा के आईजी उमेश जोगा ने बताया कि मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। इलाके में कानून व्यवस्था को देखते हुए 400 जवानों को तैनात किया है। घटना ऐसे वक्त सामने आई, जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह सतना दौरे पर हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rXMmCn
No comments:
Post a Comment