
कांग्रेस के सहयोगी संगठन 'सेवा दल' ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को टक्कर देने की योजना बनाई है। इसके तहत महीने के आखिरी रविवार को संघ की तर्ज पर सेवा दल के स्वयंसेवक देशभर में 1 हजार शहरों में ध्वज वंदना कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान राष्ट्रवाद को लेकर महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के सिद्धांतों पर चर्चा होगी। सेवा के मेकओवर की इस योजना पर राहुल गांधी की मुहर लगना बाकी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को सार्वजनिक तौर पर इसका ऐलान कर सकते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JxsOLS
No comments:
Post a Comment