
भारत ने पुरूष हॉकी स्पर्धा में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। इससे पहले 1974 में इरान 12-0 और 1982 में बांग्लादेश को भी 12-0 ही से हराया था। भारत ने हॉफ टाइम तक पूल ए के इस मुकाबले में 9-0 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम ने पहले ही मिनट में गोल किया और 54वें मिनट तक 17 गोल कर डाले। इस जीत में दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मनदीप सिंह ने 3-3 गोल दागे। ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने भारत के पहले दो गोल 3 मिनट के अंदर पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vW9uTW
No comments:
Post a Comment