
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल डील को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "डसॉल्ट ने रक्षा मंत्री (निर्मला सीतारमण) का झूठ उजागर किया है। उसने एक रिपोर्ट में राफेल प्लेन के प्राइस के बारे में बताया है।' राहुल ने प्राइस टैली ट्वीट करते हुए बताया कि मोदी सरकार में हर प्लेन पर करीब 1100 करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए। उन्होंने कहा कि डील के जरिए 36 हजार करोड़ जेब में डाल लिए गए। बता दें कि डसॉल्ट राफेल प्लेन बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी है। राहुल गांधी ने इसी कंपनी की 2016 की रिपोर्ट का हवाला दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2HGQYC7
No comments:
Post a Comment