
शनिवार रात करीब सवा नौ बजे शहर में चार मंजिला होटल की इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 घायल हो गए। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एमएस नाम का ये होटल सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित था। बताया जा रहा है कि पूरी इमारत सिर्फ 20 सेकंड में ही धराशायी हो गई। बिल्डिंग के नीचे खड़ा ऑटो रिक्शा और कार भी चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद देर रात तक रेस्क्यू टीम मलबा हटाती रही। वहीं सूचना पाकर पुलिस प्रशासन के साथ शहर के लाेग पहुंच गए थे और बचाव कार्य में मदद करते रहे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H0DQsq
No comments:
Post a Comment