
चीन का पहला प्रोटोटाइप स्पेस लैब तियांगोंग-1 रविवार को धरती पर क्रैश हो सकता है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी एयरोस्पेस कॉर्प के मुताबिक, तियांगोंग भारतीय समयानुसार करीब सुबह 5 बजे धरती की कक्षा में आ सकता है। चीन की स्पेस एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने मई 2017 में ही एलान कर दिया था कि स्पेस लैब से उनका संपर्क मार्च 2016 के बाद कट गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके गिरने से किसी तरह का नुकसान होने की आशंका नहीं है। हालांकि, ये कहां गिरेगा इसकी भी कोई पुख्ता जानकारी अब तक नहीं आई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E8UwLx
No comments:
Post a Comment