
जीएसटी के बारे में सबसे बड़ी शिकायत यही है कि यह काफी जटिल है। इसकी पुष्टि वर्ल्ड बैंक ने भी की है। एक रिपोर्ट में इसने भारत में जीएसटी के ढांचे को दुनिया में सबसे जटिल बताया है। सबसे ज्यादा टैक्स रेट के मामले में भी भारत, चिली के बाद दूसरे नंबर पर है। चिली में सबसे ज्यादा टैक्स रेट 50% और भारत में 28% है। वर्ल्ड बैंक ने 115 देशों के विश्लेषण के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। भारत में जीएसटी के 5 स्लैब हैं- 0%, 5%, 12%, 18% और 28%। सोना पर 3% और जेम्स पर 0.25% टैक्स है। लक्जरी वस्तुओं की भी अलग कैटेगरी है जिन पर सेस लगता है। भारत के अलावा पाकिस्तान, घाना, इटली और लक्जमबर्ग में ही जीएसटी के 4 या ज्यादा स्लैब हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FGcUB6
No comments:
Post a Comment