
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि केंद्र से तेलुगु देसम पार्टी (टीडीपी) के 2 और राज्य सरकार से बीजेपी के दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के मंत्रियों ने राज्य में बेहतर काम किया। इसके लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने से नाराज टीडीपी ने बुधवार रात को एनडीए से अलग होने का फैसला किया था। हालांकि ये भी कहा कि भविष्य में गठबंधन के रास्ते खुले हैं। बता दें कि बुधवार को ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि सरकार आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा का नहीं दे सकती है। स्पेशल पैकेज देने के लिए तैयार है। टीडीपी के 16 सांसद हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FnJWBQ
No comments:
Post a Comment