
विपक्ष के हंगामे के चलते मंगलवार को लगातार 12वें दिन संसद के दोनों सदन ठप रहे। सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव भी नहीं लिया जा सका। 5 मार्च को बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के बाद से पीएनबी घोटाले और अन्य मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा जारी है। हंगामे से खिन्न राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को सांसदों के लिए रखा गया डिनर भी रद्द कर दिया है। नायडू सदस्यों से कई बार सदन चलने देने की अपील कर चुके हैं कि लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2DHasnW
No comments:
Post a Comment