
चैत्र मास में शनिवार को शुभ योग में शनिश्चरी अमावस्या का योग 14 साल बाद बन रहा है। इससे पहले चैत्र मास में शनैश्चरी अमावस्या का योग 20 मार्च 2004 को बना था। आगे यह योग 7 साल बाद 29 मार्च 2025 को बनेगा। इस शुभ योग में स्नान, दान और पूजा कई गुना अधिक फलदायी रहेगी। ज्योतिषि पं. अमर डिब्बावाला ने बताया वर्ष 2004 में शनैश्चरी अमावस्या चैत्र मास के दौरान आई थी। अब 2018 में यह योग बना है। अमावस्या शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे लगेगी व शनिवार की शाम लगभग 6.35 बजे तक रहेगी। अमावस्या पर शनि-मंगल की युति के अलावा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र, नाग करण, कुंभ राशि का चंद्रमा सहित कई योग बन रहे है जो अब 7 साल बाद शनि अमावस्या पर बनेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2piie2r
No comments:
Post a Comment