
अफगानिस्तान के लश्करगाह में स्टेडियम के पास शुक्रवार को कार में हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग जख्मी बताए गए हैं। धमाका उस समय हुआ जब लोग स्टेडियम से कुश्ती का मैच देखकर लौट रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मदारी नहीं ली है। बता दें कि पारसी समुदाय के नए साल (नवरोज) के दौरान तीन दिनों में यह दूसरी घटना है। 21 मार्च को हुए आत्मघाती हमले में 29 लोगों की मौत हो गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2pw0LEH
No comments:
Post a Comment