
पीएनबी में 12,672 करोड़ के फ्रॉड में हीरा कारोबारियों की मिलीभगत सामने आने के बाद खरीदारों के जहन में डायमंड ज्वेलरी की प्यूरिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी के चलते बीते 2 महीने में हीरे की मांग 10 से 15% घट गई। यह खुलासा उद्योग संगठन एसोचैम के एक सर्वे से हुआ है। इसमें कहा गया है कि फ्रॉड केस में डायमंड कंपनियों पर कार्रवाई का असर असंगठित क्षेत्र के सराफा कारोबारियों पर पड़ा। बता दें कि देश में बैंकिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े फ्रॉड में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप का मालिक मेहुल चौकसी मुख्य आरोपी हैं। दोनों मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज होने से पहले विदेश भाग चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2ItLFqW
No comments:
Post a Comment