
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। दस साल बाद रविवार को पार्टी में वापसी करने वाले राजस्थान के डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को टिकट दे दिया गया। पार्टी महासचिव सरोज पांडे को छत्तीसगढ़ से और नारायण राणे को महाराष्ट्र से टिकट दिया गया है। पार्टी की पहली लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम थे, जिनमें से ज्यादातर मौजूदा मंत्री थे। रविवार को ही कांग्रेस ने भी 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इनमें अभिषेक मनु सिंघवी को पश्चिम बंगाल से टिकट दिया गया है। बता दें कि 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को वोटिंग होगी। इसी दिन वोटों की गिनती होगी। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 12 मार्च है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2p1GdUd
No comments:
Post a Comment