
इस साल उतरा-भाद्रपद नक्षत्र और मीन राशि में नया साल विक्रम संवत 2075 व नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इससे सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस साल के राजा सूर्य और मंत्री शनि होंगे। वहीं अष्टमी और नवमी एक साथ पड़ने के कारण नवरात्र आठ दिन के होंगे। यह लगातार चौथा साल है जब नवरात्र 8 दिन के रहेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं प्रफुल्ल भट्ट ने बताया कि 18 मार्च को सूर्योदय के साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग शुरू हो जाएगा, जो सूर्य अस्त तक रहेगा। इसी दिन घट स्थापना के साथ शक्ति की आराधना शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि पिछले 4 सालों से चैत्र नवरात्रि आठ दिनों की पड़ रही है। इस साल भी अष्टमी और नवमी तिथि एक दिन है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2peOljG
No comments:
Post a Comment