
कैंब्रिज एनालिटिका विवाद को लेकर भारत में भी बहस शुरू हो गई है। देश की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और यूजर्स का डाटा लीक होने से बचाने के लिए कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक को चेतावनी दी है। उन्होंने फेसबुक से कहा कि अगर भारत में डेटा चोरी और उसके जरिए चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने की शिकायत मिली तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि क्या वो चुनाव जीतने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाएगी। रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस बताए कि गुजरात, हिमाचल और कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाएं ली हैं या नहीं?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2HQz5B5
No comments:
Post a Comment