
एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने पीएनबी फ्रॉड के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की। जांच एजेंसियों ने यहां से 10 करोड़ रुपए कीमत की हीरे की अंगूठी, एमएफ हुसैन की पेंटिंग समेत 26 करोड़ का सामान जब्त किया। बता दें कि 12,672 करोड़ रुपए के पीएनबी फ्रॉड में नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चौकसी आरोपी हैं। दाेनों फरवरी में फ्रॉड के खुलासे से पहले ही देश छोड़कर भाग गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gl4oqI
No comments:
Post a Comment