
बॉल टैम्परिंग का खामियाजा अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को भी भुगतना पड़ रहा है। इस विवाद के पांचवें दिन टॉप स्पॉन्सर मैगलन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से नाता तोड़ दिया। 2017 में दोनों के बीच तीन साल के लिए करीब एक अरब रुपए की डील हुई थी। इससे पहले बोर्ड ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगा दिया था। स्मिथ दो साल तक कप्तानी भी नहीं कर पाएंगे, जबकि वॉर्नर को कप्तान बनाने पर अब कभी भी विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, गेंद से छेड़छाड़ करने वाले कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर सिर्फ नौ महीने की पाबंदी लगाई गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GhGhpC
No comments:
Post a Comment