
पीएनबी स्कैम में 12000 करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड करने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी हमेशा से ही अपनी हाई-फाई लाइफ स्टाइल के लिए चर्चा में रहे हैं। जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और इंटरनेशनल मॉडल रोजी हंटिंगटन-व्हाईटली को ब्रांड ऐम्बैसडर बनाकर भी नीरव ने सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे ही नवंबर 2017 में भी एक ऐसी ही पार्टी की थी जिसकी चर्चा देश ही नहीं दुनियाभर के कार्पोरेट जगत में हुई थी। मशहूर फैशन मैग्जीन वॉग इंडिया ने इसे प्रमुखता से छापा था। इस हाई-फाई पार्टी में ग्लैमर के अलावा जिस बात ने सबसे ज्यादा दुनिया का ध्यान खींचा वो थी, विश्वप्रसिद्ध मिचलिन स्टार अवार्डेड इटालियन शेफ मासिमो बोतूरा की मौजूदगी। बता दें इटालियन शेफ मासिमो का इटली के मोडेना शहर में रेस्टोरेंट है जो दुनिया के 50 बेस्ट रेस्टोरेंट में से एक है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FFyAgM
No comments:
Post a Comment