
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पत्नी ब्रिगिट के साथ रविवार शाम ताज महल का दीदार करने के लिए आगरा जाएंगे। राष्ट्रपति मैक्रों शाम 4.45 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी अगवानी के लिए यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा पहुंच चुके हैं। ताज में करीब एक घंटा बिताने के बाद मैक्रों दिल्ली रवाना होंगे। मैक्रों के दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शाम 4 बजे से आम पर्यटकों की एंट्री ताज में बंद रहेगी। बता दें कि इस साल में इजरायल और कनाडा के प्रधानमंत्री ताज महल देख चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FEEaix
No comments:
Post a Comment