
संपूर्ण कर्जमाफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर माकपा के किसान संगठन अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से निकाला गया मोर्चा (लांग मार्च) सोमवार तड़के मुंबई के आजाद मैदान पहुंच गया। यहां से ये विधानसभा पहुंचेगे और इसका घेराव करेंगे। इस बीच विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में सत्तारूढ़ शिवसेना और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आ गई है। देर रात किसानों से मिलने पहुंचे राज ठाकरे ने कहा, "किसानों को जब भी मेरी जरूरत होगी, मैं हाजिर हो जाऊंगा।" बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही इस मोर्चे को समर्थन दे दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री और किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल के बीच बैठक होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2GeEYs5
No comments:
Post a Comment