
चारा घोटाला से जुड़े दुमका ट्रेजरी केस में सोमवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसमें बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और डॉ. जगन्नाथ मिश्र समेत 31 आरोपी हैं। इससे पहले इस मामले में 2 बार फैसला टल चुका है। शनिवार 17 मार्च को जज के ट्रेनिंग पर होने की वजह से फैसला टल गया था। इससे पहले लालू यादव ने तत्कालीन अकाउंटेंट समेत तीन पूर्व अफसरों को आरोपी बनाने की मांग की थी। बता दें कि लालू पर दर्ज 6 मामलों में यह चौथा मामला है। जिसमें फैसला आना है। तीन मामलों में लालू यादव को सजा हो चुकी है। वे फिलहाल बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2tWWte9
No comments:
Post a Comment