
कर्नाटक के बेलगाम में सोमवार को 110 मीटर (360.8 फीट) ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। अब यह देश का सबसे ऊंचा झंडा है। इससे पहले पंजाब के अटारी में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगा तिरंगा सबसे ऊंचा था। बेलगाम का तिरंगा इस तिरंगे से एक फीट ऊंचा है। बेलगाम को टूरिस्ट को बढ़ावा देने के लिए यह स्पॉट बनाया गया है। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में नेता, स्कूली बच्चे, सभी धर्मों के नेता कोटे केरे फ्रंट पर इकट्ठा हुए। बेलगाम के जिला मंत्री रमेश जरकीहोली ने सुबह साढ़े नौ बजे झंडा फहराया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2DoyyDU
No comments:
Post a Comment