
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुंदरबनी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, आतंकी करीब 5 दिन पहले एलओसी के रास्ते घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। सुबह सीआरपीएफ कैंप के बाहर हरिथारों से भरे बैग मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और सीआरपीएफ ने किसी हमले की बात से इनकार किया है। फिलहाल, कुछ और आतंकियों के सुंदरबनी के जंगलों में छिपे होने की आशंका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pOPP4f
No comments:
Post a Comment