
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को 41 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जाने माने संगीतकार इलैयाराजा, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान और पी परमेश्वरन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इस प्रोग्राम में नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। बता दें कि 25 जनवरी को देश की 85 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का एलान किया गया था। इनमें 3 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 73 पद्म श्री अवॉर्ड शामिल हैं। अब 2 अप्रैल को होने वाले समारोह में बाकी 44 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2GaCdL6
No comments:
Post a Comment