
पाकिस्तान में मौजूद भारतीय राजनयिकों को लगातार परेशान किया जा रहा है। रविवार को उनका पीछा करने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इस बारे में भारतीय दूतावास ने पाकिस्तान सरकार को 13वां शिकायती लेटर लिखा है। 15 और 17 मार्च को भी भारत के अफसरों को डराने और परेशान करने मामले सामने आए थे। विदेश मंत्रालय के अफसरों ने कहा कि हमने पाकिस्तान से ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की। साथ ही कहा है कि इनकी जांच कराएं और रिपोर्ट राजनयिकों के साथ साझा की जाए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FZo975
No comments:
Post a Comment