
भारत श्रीलंका में हुई निदाहास ट्रॉफी का चैंपियन बन गया। रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया। यूं तो मैच में भारत का पलड़ा शुरू से भारी था, लेकिन भारतीय पारी के 15वें ओवर के बाद बांग्लादेश ड्राइविंग सीट पर पहुंच गया। 18वें ओवर के बाद लग रहा था बांग्लादेश मैच जीत जाएगा, लेकिन आखिरी दो ओवर में दिनेश कार्तिक ने धुआंधार बल्लेबाजी कर उससे जीत छीन ली। कार्तिक ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जिताया। उन्होंने 8 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके मारकर 29 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वॉशिंगटन सुंदर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। टीम इंडिया ने 5 साल बाद टी20 में ट्राई सीरीज जीती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2HJbe6k
No comments:
Post a Comment