
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा में से एक सीट का चुनाव दिलचस्प हो गया है। शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग हो रही है। यूपी से बीजेपी के 8 और सपा का एक कैंडिडेट राज्यसभा जाना तय है। बाकी बची एक सीट के लिए भाजपा के 9वें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल और बसपा के इकलौते उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर के बीच कड़ी टक्कर है। बीजेपी कैंडिडेट को हराने के लिए सपा-बसपा साथ आ गई हैं। इस बीच नितिन अग्रवाल, बसपा विधायक अनिल सिंह और निषाद पार्टी के विजय मिश्रा ने बीजेपी को वोट दिया है। जीत के लिए बीजेपी को 5 वोट की दरकार है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2IKERFJ
No comments:
Post a Comment