
भारतीय सेनाओं में 52 हजार से ज्यादा सैनिकों की कमी है। सबसे ज्यादा 21 हजार पद आर्मी में खाली पड़े हैं। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को लोकसभा में दी। इसके अलावा उन्होंने बीएसएफ में खराब खाने की शिकायत को लेकर भी जवाब दिया। भामरे ने बताया कि अधिकारियों ने इन शिकायतों की अनदेखी की। कुछ अफसरों पर लापरवाही के मामले में कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पिछले साल शिकायत करने वाले जवान को बीएसएफ ने सस्पेंड कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FSDZ3X
No comments:
Post a Comment