
राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम को होगी। चुनाव आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को इसका एलान किया। ईसी के नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 12 मार्च है। 15 राज्यों की 57 सीटों पर मेंबर्स का कार्यकाल अप्रैल-मई में खत्म होगा। केरल में सांसद वीरेंद्र कुमार और यूपी में मायावती के इस्तीफे के चलते इन दो सीटों पर भी चुनाव होगा। इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा यूपी की 10 सीटें शामिल हैं। बीजेपी को यहां सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2HFzU0l
No comments:
Post a Comment