
बिहार के नालंदा जिले में गुरुवार रात एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में पड़ोस में रहने वाला परिवार आ गया। अब तक कुल 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा झुलस गए। कई जख्मी लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में एक घंटे तक धमाके होते रहे। इनकी आवाज करीब दो किलोमीटर तक सुनी गई। आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए। शुक्रवार सुबह जांच के लिए एंटी टेररिज्म स्क्वॉयड (ATS) के 8 मेंबर की टीम मौके पर पहुंची।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2IMSZxY
No comments:
Post a Comment