
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की गुरुवार रात को तबीयत बिगड़ गई। वह बेटी प्रियंका के साथ शिमला में बन रहा बंगला देखने गई थीं। यहां देर रात उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद सोनिया कार से चंडीगढ़ रवाना हो गईं। जहां स्पेशल एयरक्राफ्ट से उन्हें दिल्ली लाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी सोनिया की तबीयत खराब हुई थी, तब भी वे शिमला में ही थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2pyloQB
No comments:
Post a Comment