
हवाई सफर करने वाले पैसेंजर को इस महीने मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इंडिगो और गोएयर ने इस महीने अपनी 626 उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है। इसमें इंडिगो की 488 और गोएयर की 138 फ्लाइट्स शामिल हैं। इन एयरलाइंस ने यह फैसला डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के उस ऑर्डर के बाद लिया है, जिसमें उसने ए-320 नियो इंजन वाले 11 प्लेन की उड़ान पर रोक लगा दी थी। इन इंजनों में टेक ऑफ से ठीक पहले या उड़ान के दौरान हवा में अपने आप बंद होने की शिकायत आ रही थी। इंडिगो के पास आठ और गोएयर के पास तीन ए-320 नियो इंजन वाले प्लेन हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2pkoDdF
No comments:
Post a Comment