
देश के 16 राज्यों के 58 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल-मई में खत्म हो रहा है। इसके लिए जारी चुनावी प्रक्रिया में अब तक 10 राज्यों में 33 सांसद निर्विरोध चुने गए हैं। बाकी 6 राज्यों की 25 सीटों और केरल की एक सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इस चुनाव के बाद भाजपा राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ सकती है। उसे 12 से 15 सीट का फायदा हो सकता है। अपने 38 साल के इतिहास में वह पहली बार 70 से ज्यादा सीटें पा सकती है। बता दें कि भाजपा का गठन 1980 में हुआ था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FXMAlW
No comments:
Post a Comment